मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी , केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं से भी भेंट की
भोपाल – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद के शपथ विधि समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केंद्र सरकार के उपस्थित अन्य मंत्रीगण एवं राष्ट्रीय नेताओं से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजस्थान के नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जयपुर में आयोजित शपथ विधि समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उप मुख्यमंत्री द्वय सुश्री दिया कुमारी और डा प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई।


More Stories
उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए सत्येन्द्र सिंह राजपूत को मिला प्रतिष्ठित रुस्तम जी अवॉर्ड..
दमोह के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक मलैया, मेडिकल कॉलेज को शासकीय स्तर पर संचालित करने की मांग..
मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगाए जा रहे आरोप निराधार, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रस्तुत : मंत्री लखन पटेल..