बुंदेली जलवा महोत्सव आज
दमोह का बहु प्रतीक्षित बुंदेली जलवा महोत्सव का आयोजन दमोह के तहसील ग्राउंड परिसर में 19 दिसंबर दिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे से किया जा रहा है इस बुंदेली जलवा महोत्सव के तेरहवें आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त कलाकार जो कलर्स, ज़ी टीवी एवं सोनी टी व्ही में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं वो खास तौर पर हिस्सा ले रहे हैं इनकी विशेष प्रस्तुतियां आज आकर्षण का केंद्र होंगी इनमे खास तौर पर ओडीसी फायर डांस के साथ गोरा सांची बता कैसे भओ भोले बाबा से ब्याव…..के गायक संतोष बसदेवा भी इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे वह बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगीत गायक जित्तू खरे यहां पर धार्मिक राई की प्रस्तुति देंगे पारिवारिक माहौल में इस महोत्सव का आयोजन होगा महिलाओं को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है,संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है कार्यक्रम के आयोजक संजय सरवारिया ने दर्शकों से कार्यक्रम में समय से पहुंचने की अपील की है।
बुंदेली जलवा महोत्सव आज…



More Stories
वैवाहिक वर्षगांठ पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सपत्नीक किया भगवान शिव का अभिषेक, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु..
मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में दमोह की बिटिया नियती दीक्षित का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल..
आज रात्रि दमोह आएंगे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, कल 14 मई कोविकास कार्यों की करेंगे समीक्षा..