दमोह : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडो के महत्व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर मीना मसराम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इसी तरह जिले के शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई।

शपथ
मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं/लेती हूं कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडो को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा/रहूंगी और शासन को पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभव प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..