बागेश्वर धाम जाने वाली पदयात्रा पहुंची घोंघरा
दमोह। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल द्वारा की जा रही पदयात्रा दमोह से हटा पहुॅंची यात्रा का ग्रामीण जनो ने जगह जगह स्वागत किया। हटा में रात्रि विश्राम पश्चात् हटा से प्रारंभ होकर विनती मड़ियादो होते हुए कलकुआ होते हुए घांघरा पहुंची यात्रा में हटा के धार्मिक बंधु प्रदीप खटीक, अरविन्द सिंह, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, हरिशंकर साहू, देवेन्द्र राय, नाना देशमुख एवं मड़ियादो की पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजुलता श्रीवास्वत ने पदयात्रा में सहभागिता कर धार्मिक लाभ लिया।

यात्रा संयोजक पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि उनकी सबसे लंबी और पहली धार्मिक पदयात्रा है उनकी यात्रा में लोग जुड़कर और कुछ कि.मी. पदयात्रा कर धार्मिक लाभ ले रहे है उनकी यात्रा का उदेश्य यह है कि जो बुराईया आज समाज में पनप रहीं है और लोग महज अल्प लाभ लेने की होड़ में एक दूसरे के खून के प्यासे बन रहे है वह भी रामनाम का जाप करे जिससे परिवार धन्य धान्य रहे। यात्रा में साथ चल रहे पारूल टंडन सोनू टंडन, प्रवीण पटेल, प्रजु यशोधरन, गुल्ले दुबे, रूबी राजपूत भी बालाजी सरकार के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हमारे जीवन की स्मरणीय यात्रा है एक नया अनुभव है मड़ियादों में पदयात्रियों का वहॉं के क्षेत्रवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया पदयात्रा आज घोघरा से मलवारा वन चौकी किशनगढ़ होते हुए संत सलैया में रात्रि विश्राम करेगी।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..