दमोह – दिनाँक 04/01/24 को रात्रि मे थाना कोतवाली मे डायल 100 में सूचना प्राप्त हुई थी की दमोह मे एक महिला घूम रही है जो सूचना की तस्दीक पर थाना कोतवाली से डायल 100 स्टाफ रवाना होकर उक्त महिला की तलाश की गयी जो अजमेरी गार्डन के पास उक्त महिला मिली अपना नाम महिला द्वारा अपना नाम लक्ष्मी बर्मन पति भगवानदास उर्फ भग्गू बर्मन निवासी कटनी का होना बताया जो महिला से परिजन एवं मोबाईल पूछा गया जो महिला द्वारा कोई जानकारी नही होना बताया बाद उक्त महिला को महिला आरक्षक के सुरक्षा के साथ वन स्टाफ सेन्टर में रखा गया था एवं कोतवाली पुलिस द्वारा तस्दीक करते हुये उक्त महिला के परिजनो की जानकारी प्राप्त कर थाने पर तलब किया गया, कटनी से परिजन के थाने उपस्थित आने पर उक्त महिला द्वारा परिजनो की पहचान करने पर एवं आधार कार्ड से पहचान कर महिला को परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया । इसीप्रकार रेलवे स्टेशन के पास दमोह मे एक लडका जिसे उसका नाम पत्ता मालूम नही था घूम रहा था जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा थाने लाया गया उसके परिजनो की तलाश कर लडके के पिता राजनारायण पिता सेवक सींग राजपूत उम्र 52 साल निवासी बारादीह थाना रूनी सेदपुर जिला सीतामढी बिहार को नोयडा दिल्ली से बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया
सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी उनि. विंदेश्वरी कुर्मी, आरक्षक रानू, महिला आरक्षक साक्षी, स्वाती


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..