दमोह : 10 जनवरी 2024
कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा गठित समिति लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें। खरीदी केन्द्रों के लिये एसडीएम ओर तहसीलदार की समिति गठित की गई हैं। इस आशय के निर्देश श्री अग्रवाल ने समय-सीमा बैठक में दिए। उन्होंने कहा राजस्व अधिकारी नियमित रूप से पीडीएस दूकानों का भी निरीक्षण करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा तथा एडिशनल कलेक्टर मीना मसराम विशेष रूप से मौजूद रही।
कलेक्टर ने कहा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को तहसील स्तर पर शिविर लगाकर निराकरण कराया जाये। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम नोनपानी में राशन सम्बंधी शिकायत आने पर जांच के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर महिला बाल विकास, पीएचई, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें। इस मौके पर एस.डी.एम. सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..