दमोह – मकर संक्रांति के उपलक्ष में दमोह जिले के प्रसिद्ध क्षेत्र स्थान में मडकोलेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी एवं चार दिवसीय भव्य मेला का भी आयोजन किया गया बताया जाता है कि मढकोलेश्वर धाम का जो मंदिर है वह देवताओं के द्वारा कई वर्षों पहले बनाया गया है वहीं साक्षात महादेव मंदिर मैं विराजमान है

जिसमें श्रद्धालु आकर के भगवान शिव का पूजा दर्शन करते हैं एवं अपनी मनोकामना भगवान शिव के सामने प्रस्तुत करते हैं यहां पर त्रिवेणी संगम भी है जिसमें सुनार नदी कोपरा एवं जूडी नदी का एक साथ संगम होता है श्रद्धालु लोग स्नान करते हैं एवं काफी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद भी रहा
मेले में हीरौला . मिकी माउस एवं जंपिंग इत्यादि से छोटे-छोटे बच्चों का मनोरंजन भी कराया जाता है मेले में प्रसिद्ध मिठाई गढ़िया घु्ल्ले भी मिलते हैं जिसमें श्रद्धालुओं ने आकर के मेले में गढ़िया घुल्ला एवं मेले में घर की सामग्री ली साथ सबसे महत्वपूर्ण भोलेनाथ के दर्शन किए


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..