दमोह। पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय नई दिल्ली तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल (मध्यप्रदेश) के निर्देशानुसार पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं एवं जनमानस में पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने के लिए जनजागरूकता गतिविधि के अंतर्गत ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के ईको क्लब द्वारा वेटलैंड (नम भूमि) अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.पी.अहिरवार एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत के दिशा निर्देश पर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पेंटिंगों के माध्यम से वेटलैंड डे (नम भूमि) अभियान को सफल बनाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सृष्टि गुप्ता एम.ए. प्रथम सेम. अंग्रेजी ने प्रथम स्थान, रितु पौरिया एम.एस.सी. प्रथम सेम. वनस्पति शास्त्र ने द्वितीय स्थान एवं अर्चना आदिवासी एम.ए. समाज शास्त्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर में डॉ. अनिता नायक, डॉ. एन.आर.सुमन, डॉ. एन.पद्मा कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. ऋषिभा दिक्षित, श्रीमती सरिता सोनी, डॉ. इरफ़ान खान, माधव सिंह राजपूत एवं प्रहलाद ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे हैं।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..