पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री पटेल
आज दमोह आयेंगे
विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
संशोधित कार्यक्रम जारी
दमोह : प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज 18 जनवरी को दमोह आयेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास , श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के संशोधित कार्यक्रम अनुसार प्रात: 10.25 बजे बिजावर जिला छतरपुर व्हाया बाजना, सिलापुरी रजपुरा से होते हुये दोपहर 12 बजे दमोह जिले के ग्राम बरी आयेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री पटेल दोपहर 12.30 बजे ग्राम बरी से व्हाया फतेहपुर, बरोदा, जरारूधाम होते हुये अपरान्ह 2.30 बजे दमोह आयेंगे और स्वर्गीय बिहारीलाल गौतम पलंदी चौराहा मारूति मंदिर के सामने परिवारजनों से भेंट करेंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री पटेल अपरा न्ह 3.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। आप शाम 5 बजे दमोह से भोपाल के लिये रवाना होंगे


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..