दमोह : 29 जनवरी 2024
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को मौन धारण किया जायेगा। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे 2 मिनट का मौन धारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे पूरे देश में मौन रखा जायेगा तथा काम अन्य गतिविधियों को रोक दिया जायेगा। जहां कही संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जायेगी। सायरन 10:59 बजे से 11 बजे तक पुन: क्लियर सायरन बजाए जायेगें। जहां सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जाए। सिग्नल सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाये और मौन धारण करेगें।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..