जिला चिकित्सालय परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजली
दमोह : 31 जनवरी 2024
जिला चिकित्सालय परिसर में आई.एम.ए. दमोह एवं जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स द्वारा अपने कर्तव्य पथ पर काम करते हुए शहीद हुए दमोह के कोविड वारियर्स को याद किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर्स एवं स्टॉफ द्वारा भारत माता एवं महात्मा गांधी के चित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्ज्वलन की गईं एवं शहीदों को याद किया गया। ईश्वर से प्रार्थना की, कि ईश्वर उनके घर के सदस्यों को प्रगति और समृद्धि की राह दे।
इस अवसर पर डॉ. के.के. ताम्रकार, डॉ. संजीव सिंघई, डॉ. राजेश नामदेव, डॉ. विशाल शुक्ला, डॉ. विक्रांत चौहान, डॉ. विनोद कुकरेजा, डॉ. अमित जैन, डॉ. दिव्यांशु, डॉ. आशुतोष, डॉ. चक्रेश, डॉ. आरिफ, डॉ. मधुर, डॉ. पटेल, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. मनीष, उपेंद्र, सविता, नीरज, माधव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रही l


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..