दमोह : 31 जनवरी 2024
जिला अस्पताल दमोह में डॉक्टर सुधा राय द्वारा 10 मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किये गये। उन्होंने कहा ऑपरेशन के बाद मरीजों की खुशी के पल और उनकी दुआएं कभी खरीदी नहीं जा सकती, बल्कि कठिन मेहनत व विश्वास के बाद मिलती है। प्रभु हमेशा उन्हें खुश रखें स्वस्थ रखें मेरी यही प्रार्थना हैं।
डाँ. राय कहती हैं कि विभाग के समस्त स्टॉफ का हमेशा सराहनीय सहयोग रहता है। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉक्टर राजेश नामदेव, सिविल सर्जन डॉ. विशाल शुक्ला, डॉक्टर सुधा राय, डॉ. राकेश राय, डॉ. मनीष संगतानी, दीप्ती, शैलेश, अखिलेश एवं समस्त स्टॉफ द्वारा मरीजों को फलों का वितरण किया गया।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..