दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से पूर्व बसपा विधायक रामबाई को तीन माह कैद की सजा सुनाई गई है। दो मामलों में तीन तीन माह की ये सजा सुनाई गई है। पूर्व विधायक रामबाई समेत अन्य पांच दोषियों को भी तीन माह कैद की सजा सुनाई गई।
बता दें कि 2016 में एक बिजली कर्मचारी को धमकाने का मामला है। रामबाई ने बिजली कर्मचारी के घर जाकर अपशब्द कहे थे और धमकाया भी था। जिसके बाद दमोह कोतवाली ने मामला दर्ज किया। एक अन्य मामले में दमोह जिला कलेक्टर से बदसलूकी का भी आरोप लगाया गया था। जहां 2022 में तत्कालीन कलेक्टर से बदतमीजी से की थी। विशेष एमपीएमएल कोर्ट ने इस मामले में भी तीन माह क़ैद की सजा सुनाई है। रामबाई को अदालत से अब तक चार मामलों में सजा मिल चुकी है


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..