जबेरा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे राज्यमंत्री लोधी
पड़रिया में चल रही श्री राम कथा महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री लोधी

दमोह : 01 फरवरी 2024
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी जबेरा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की।
राज्यमंत्री लोधी जबेरा में चल रहे मंत्री कप 2024 के फाइनल में सम्मिलित हुए। फाइनल मैच कोंरता और जबेरा के बीच खेला गया, जिसमें जबेरा टीम ने पहले बैटिंग की कोंरता टीम ने बालिंग 15/15 ओवर के मैच में जबेरा टीम विजयी हुई उप विजेता टीम कोंरता रही। विजय टीम को मंत्री लोधी ने पुरस्कार वितरण करते हुए बधाई दी।
राज्यमंत्री लोधी पवन पड़रिया में चल रही श्री राम कथा महायज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्हेंने कहा कि राम कथा सुनने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। कथा श्रवण करने से सारे पाप कट जाते हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में संपन्न हो गई है और संपूर्ण देश में दीपावली जैसा माहौल रहा था।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..