राज्यमंत्री लोधी ने क्षेत्रवासियों से कहा इलाज कराकर स्वास्थ्य लाभ लें
दमोह : 01 फरवीर 2024
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा पूज्य दादा-दादी जी की पुण्य स्मृति में पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर, भोपाल द्वारा जबेरा विधानसभा के ग्राम नोहटा में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 03 एवं 04 फरवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा। जिसमें सभी का इलाज नि:शुल्क किया जायेगा।
राज्यमंत्री लोधी ने बताया भोपाल से 60 डाक्टर्स की टीम रहेगी, जिसमें हृदय रोग, दंत रोग शिशु रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग, सर्जरी, डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी एवं अन्य सभी प्रकार की जांचे नि:शुक्ल रहेंगी। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से आग्रह करते हुये कहा है कि बड़ी से बड़ी संख्या में आकर स्वास्थ्य लाभ लें।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..