हेल्पलाइन सेवा में 22 चिन्हित श्रेणियों से संबंधित शिकायतों में यथा आग लगने से संबंधित समस्या, बाढ़ आपदाओं से संबंधित समस्या, बाढ़ प्रभावित नागरिकों को रहवासी/भोजन व्यवस्था से संबंधित समस्या, खम्बे टेढ़े होने/टूटने सम्बन्धी समस्यां, तार टूटने / तार के टेढ़े होने / तार के आपस में शॉर्ट सर्किट होने सम्बन्धी समस्या, स्ट्रीट लाइट से संबंधित/रात में न जलना, पात्रता अनुसार खाद्यान्न न मिलने संबंधी समस्या, राशन की दुकान न खुलने/ निर्धारित समय से न खुलने संबंधी समस्या, पीने के पानी की सप्लाई में गंदा/बदबूदार पानी आने संबंधी समस्या, खुले बोरवेल/बिना मुडेर का कुआं/बगैर चेम्बर के सेप्टिक टैंक आदि को ढकने संबंधी समस्या, नाली-नाला, सड़क सार्वजनिक स्थल आदि की साफ-सफाई / कचरा गाड़ी से संबंधित समस्या, आंधी तूफान से सड़क पर पेड़/टहनी गिर जाने से यातायात बाधित होने संबंधी समस्या, मीनू अनुसार प्रतिदिन माध्यान्ह भोजन वितरित न होने संबंधी समस्या, आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय से न खुलना / मीनू अनुसार प्रतिदिन खाद्यान प्राप्त न होना, टीएचआर का वितरण न होने /निर्धारित मात्रा अनुसार वितरण न होने संबंधी समस्या, हैण्डपम्प में खराबी से संबंधित समस्या, निर्धारित समय अनुसार स्कूल न खुलने संबंधी समस्या, स्कूल मे शिक्षकों का उपस्थित न होना/ विलम्ब से आना, अस्पताल में साफ-सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था न होने सम्बन्धी समस्या, उपचार न मिलने/विलम्ब से मिलने पूर्ण उपचार न मिलने सम्बन्धी समस्या, डॉक्टर विलम्ब से आना/सीट पर न मिलने/ व्यवहार अच्छा न होने संबंधी समस्या एवं ग्राम पंचायत कार्यालय निर्धारित समय पर न खुलना/ग्राम पंचायत सचिव का उपलब्ध न होना आदि समस्यायें शामिल हैं।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..