दमोह – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को गुप्तचर की सूचना मिलने पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय खत्री , अनुराग छोटू यादव और अन्य परिषद के सदस्य राज नगर बाईपास न्यू दमोह के पास जानकारी लेने पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा वहां पहुंचकर गोवंश तस्करी कर रहे कंटेनर को जप्त किया जिसमें 32 मवेशी पाए गए जिनको दमोह देहात थाना ले जाया गया l

लेकिन तभी अन्य तस्करों द्वारा कंटेनर को दूर से ले जाते देखे उन्होंने बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया जिसमें से तीन लोग घायल हैं जिनके नाम झल्लू पटेल मडlहार , शिव यादव मानस पाठ बजरिया , राजू पटेल मडlहार को घायल कर दिया जिनको उनके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता वहां से निकलने में सफल हुए और उन्हें अपनी फोर व्हीलर गाड़ी छोड़कर स्थिति को देखते हुए वहां से निकलना पड़ा l

उन्होंने बताया कि करीबन चार्ज दर्जन लोग 2 व्हीलर पर सवार थे हाथों में हथियार लिए हुए थे जिन्हें दूर से देखकर मौका देखते हुए उन्होंने वहां से निकालना उचित समझा लेकिन अन्य कार्य करता जो समझ नहीं पाए उनके साथ घटना घटित हो गई मारपीट की गई इसके बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जबलपुर नाका चौकी के सामने कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न की

ताकि पुलिस तत्काल मामले को देखते हुए कार्यवाही करें और ऐसा हुआ भी तुरंत एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा , सीएसपी अभिषेक तिवारी एवं सिटी कोतवाली टीआई आनंद सिंह तत्काल जबलपुर नाका चौकी पहुंचे और परिषद के लोगों से बात करके 5 दिन के अल्टीमेट पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया अभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है एवं दमोह देहात थाने में कंटेनर एवम 32 नग जो पकड़े हैं उन्हें उतार कर मामले की एफआईआर दर्ज की जा रही है l


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..