पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने बॉलीबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ..
खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के साथ दी शुभकामनायें…
दमोह : 23 फरवरी 2024
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बोतराई में बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बॉलीबाल टीम से परिचय प्राप्त किया तथा नानाजी देशमुख वेटनरी विज्ञान यूनिर्वसिटी जबलपुर के कुलपति प्रो. डॉ सीता प्रसाद तिवारी ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया और शुभकामनायें दी। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ राजेश कुमार शर्मा, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ सुनील नायक, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..