दमोह – ग्राम आमचोपरा में धूमधाम से गुरु रविदास जयंती मनाई गई जिसमे दमोह के पूर्व वित्त मंत्री विधायक जयंत कुमार मलैया विशेष रूप से शामिल हुए l जनपद पंचायत अधिकारी अमित अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम में रविदासीया समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम चौधरी ने गुरु वाणी का विस्तार से वर्णन किया l

गुरुदारा दमोह से पधारे ज्ञानी ने रविदास जी के भजनो का गायन किया. बच्चों एवं महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम उपरांत जिले भर से पधारे सामाजिक लोगों का भंडारा आयोजित किया गया.जिसमे लगभग 1000 लोगों ने भंडारे का प्रसाद पाया. साथ ही पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया, प्रताप रोहित, सरपंच जयपाल यादव, जनपद पंचायत अधिकारी अमित अहिरवार,मोहन आदर्श के अलावा और भी समाज बंधुओ ने बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया.


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..