बुंदेलखंड के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ क्षेत्र श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में महाशिवरात्रि के पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त कावरिया बंधु बांदकपुर धाम पहुंचे एवं भगवान भोलेनाथ का पूजन जलाभिषेक किया रात्रि के समय दमोह एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बरतों के माध्यम से लाखों भक्त बांदकपुर धाम पहुंचे

जहां श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण अभियान के सदस्यों के द्वारा मंदिर मुख्य द्वार के पास सभी बारातियों का स्वागत किया गया एवं भोलेनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया साथी प्रसाद वितरण का
भी कार्यक्रम रखा गया बारात में सुंदर-सुंदर झांकियां डीजे ढोल बैंड बाजो के साथ बाराती बांदकपुर पहुंचे जहां सभी ने उत्सव को धूमधाम से मनाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए शंकर गौतम ने बताया कि प्रतिवर्ष बांदकपुर धाम में श्रद्धालु भक्तों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है मंदिर के पास भीड़ अधिक होने लगी है बांदकपुर मंदिर मुख्य द्वार के पास पर्याप्त जगह की कमी होने के कारण श्रद्धालु भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए बांदकपुर धाम में कॉरिडोर निर्माण होना अति आवश्यक है इस अवसर पर संगठन के सदस्य कृष्णा पटेल महेंद्र तिवारी चंद्रपाल परिहार अंशु दुबे तुलसीराम तिवारी रामसेवक लोधी नितिन राजपूत शंकर गौतम सहित भारी संख्या में सेवकों की उपस्थित रही


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..