दमोह पुलिस
_*ऑटो/ ई रिक्शा चालकों एवं संचालकों की ली गई बैठक। यातायात नियमों का पालन करने की दी गई समझाइश।
शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को द्वारा पुराने कंट्रोल रूम में ऑटो /ई रिक्शा चालकों एवं संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में उपस्थित समस्त चालको एवं संचालकों को वाहन के समस्त वैध दस्तावेज रखने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़े करने, नाबालिकों से वाहन ना चलवाने, निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाने, सड़क पर कहीं भी सवारी न उतारने एवं बैठाने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। सभी चालकों एवं संचालकों की समस्याओं को सुना जाकर उनका निराकरण कराए जाने एवम 10 दिवस के भीतर वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज कंप्लीट कर साथ रखने की हिदायत दी गई। बैठक में यातायात पुलिस के साथ-साथ आरटीओ का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर पहुंचे।
दमोह पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर।


More Stories
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..