वाहन अनुमति एवं हैलीकॉप्टर उतरने की अनुमति हेतु
अपर जिला दण्डाधिकारी मीना मसराम पदाभिहित
दमोह : जिले की सीमातंर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी हेतु वाहन अनुमति एवं हैलीकॉप्टर उतरने की अनुमति के सुविधा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन तथा इंकोर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑफलाईन आवेदन पत्रों के निराकरण एवं अनुमतियों हेतु जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने अपर जिला दण्डाधिकारी मीना मसराम को पदाविहित किया है। तथा इनकी सहायता हेतु जिला कार्यालय के सहा. ग्रे-3 मनीष दुबे एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला कार्यालय के सुदीप पाटकार की ड्यूटी लगाई है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..