आबकारी विभाग दमोह द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध
की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
दमोह : 11 अप्रैल 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 में आदर्श आचार संहिता के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र खरे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है l
इसी क्रम में आज दमोह आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी केशव प्रसाद गांधी द्वारा थाना दमोह देहात अंतर्गत बालाकोट रोड पर ग्राम भीलमपुर के पास कुल 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 500 लीटर महुआ लाहन तथा वृत ब प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार गौंड द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास कुल 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 550 लीटर महुआ लाहन जप्त किया गया तथा 4 आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहित प्रकरण पंजीबद्ध किए गएl जप्त सामग्री की कुल कीमत 1,07,000 (एक लाख सात हजार) रुपये है l
कार्यवाही में आबकारी आरक्षक जगदम्बा प्रसाद पांडेय, हरिसिंह घुरैया, छोटेलाल चौरसिया, कुलदीप कटारे, तपिश हल्वी, भूपति सिंह, अरविंद कुमार एवं महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता का सहयोग रहा।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..