दमोह : 11 अप्रैल 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देश के तहत दमोह जिले के अनेक ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र में विभिन्न तरह की गतिविधियो का संचालन सतत रूप से अभिषेक जन जागृति समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है।

इसी क्रम में दमोह शहर सहित जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन दीवारों पर लिखे जा रहे हैं। वहीं युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान का प्रयोग करने एवं अपने परिवार, आस पड़ोस नातेदारों एवं मित्रों को भी मतदान दिवस की अवसर पर मतदान करने के लिए सजग और जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में दमोह जिले के मतदान का प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने में युवाओं द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इसी उद्देश्य को रखते हुए सामाजिक संस्था अभिषेक जन जागृति समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लगातार ही दीवारों में लिखे जा रहे हैं। इस संबंध में समिति के सचिव अमित दुबे, सह सचिव अंकित बसेड़िया ने बताया कि यह मतदाता जागरूकता का क्रम लगातार 24 अप्रैल तक जारी रहेगा।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..