आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में
04 ग्राम पंचायत सचिवों को किया गया निलंबित
दमोह : 14 अप्रैल 2024
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना विकास की प्रथम किश्त की राशि आदर्श आचार संहिता के दौरान निकाली जाकर लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत पटेरा के 04 पंचायत सचिवों को अपने पदीय कर्त्तव्यों एवं दायित्वों में कदाचार बरते जाने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
जारी आदेशानुसार म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती) नियम 2011 एवं सहपठित म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के अंतर्गत जनपद पंचायत पटेरा की ग्राम पंचायत सलैया के सचिव सुनील मिश्रा, ग्राम पंचायत धनगुंवा के सचिव गनेश सेन, ग्राम पंचायत बनगांव के सचिव कमलेश पटैल तथा ग्राम पंचायत बमनपुरा के सचिव गोपाल दास अहिरवार को सचिव पद से निलंबित किया गया है।
संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को निलंबन की अवधि में मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत पटेरा होगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..