आपका मत आपकी आवाज है, आओ गर्व से मतदान करें
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर
दमोह : 25 अप्रैल 2024
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 07-दमोह संसदीय क्षेत्र का निर्वाचन आज 26 अप्रैल को प्रात: 07 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है आपका मत आपकी आवाज है, आज मतदान का दिन है, आओ गर्व से मतदान करें, चुनाव का पर्व देश का पर्व है, इस उल्लास के साथ मतदान कर मनायें और देश के निर्माण में अपना योगदान दें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर ने कहा 1168 मतदान केन्द्रों पर बुनियादी सुविधायें सुनिश्चित की गई है, आज के दिन मतदान के लिये अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। बहुत से परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम भी है, सभी से आग्रह है आज मतदान का दिन है, सभी जन मतदान में भाग लेकर भारत के इस पर्व को सफल बनायें।
उन्होंने कहा मतदान करने के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा 13 दस्तावेजों में से कोई एक फोटो युक्त पहचान पत्र मतदान करने के लिये साथ में लेकर जायें, मतदाता पर्ची से सभी को अपने मतदान केन्द्र, क्रमांक का पता चलेगा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..