दमोह। नगर पंचायत पटेरा के युवा कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर के पटेरा आगमन को लेकर नगर में चल रही अव्यवस्थाओ को लेकर युवा कांग्रेस नेता गोलू चौरसिया के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से नगर की पेयजल व्यवस्थाओ के लिये चल रही पाइल लाइन में गंदे पानी को लेकर अबिलंब साफ पेयजल प्रदान करने के लिये ज्ञापन सौंपा एवं कहा कि संबंधितो को आदेश करे जिससे नगरवासियों को साफ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकें। तत्संबंध में जिला कलेक्टर ने समस्त युवाओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं पर तत्काल निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर शिवम ताम्रकार, हनी ताम्रकार, दीपक दिलीप अहिरवार, अंकित व्यास सहित नगर के अनेको युवाओं की उपस्थिति रहीं।
अव्यवस्थाओ को लेकर युवा कांग्रेस नेता गोलू चौरसिया के नेतृत्व में साफ पेयजल व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा….



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..