एक दो दिनों के अंदर बेलाताल की सफाई का काम शुरू किया जायेगा साथ ही
तालाबों का सीमांकन का काम शुरू किया जायेगा-कलेक्टर श्री कोचर
दमोह : 13 मई 2024
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया नगर वासियों ने उनके संज्ञान में बात लाई है कि जिले में लगभग 15 के आसपास ऐसे तालाब है, जो पुराने समय के हैं, यदि इनको अभी संरक्षित नहीं किया गया तो इनका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
उन्होंने कहा इस दिशा में काम करना प्रारंभ कर दिया है, एक-दो दिनों के अंदर बेलाताल की सफाई का काम शुरू किया जाएगा, साथ में तालाबों का सीमांकन का काम भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा अमृत-02 परियोजना के अंतर्गत जो पहले से स्वीकृत काम है वे जैसे ही प्रारंभ होंगे उनकी सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि ये सभी तालाब पूरी तरीके से सुरक्षित हो सकें इस पर हम लगातार काम करते रहेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा की तालाबों के चारों तरफ किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..