ऐसे स्पॉट बताये जायें जहां आवारा कुत्ते है और काटते हैं
कार्यवाही की जायेगी-कलेक्टर श्री कोचर
दमोह : 13 मई 2024
जिले में कुत्तों द्वारा काटने की शिकायत मिल रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आमजन से कहा यदि आप वे डार्क स्पॉट्स बता सकें तो जो भी नियम और प्रक्रिया है उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे, क्योंकि कुत्तों के लिए गौशाला की तरह स्थान नहीं होता है, इनके ट्रीटमेंट का तरीका थोड़ा अलग है। इसके संबंध में जो नियम और कायदे हैं उनके अनुसार आगे की कार्यवाही जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा ऐसे स्पॉट के बारे में यदि बता सके जहां पर बहुत ज्यादा आवारा कुत्ते हैं और काटते हैं, तो उनका नियम अनुसार समुचित उपचार करने का काम करना प्रारंभ किया जायेगा।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..