शहर को सुंदर बनाने में सभी सार्थक कदम बढ़ा रहे हैं-कलेक्टर सुधीर कोचर
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार ने नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया साथियों, अधिकारियों-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले हफ्ते से पूरे जिले में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चल रही है, उसको सभी का सहयोग मिल रहा है, जिस कारण से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने और शहर को सुंदर बनाने में सभी एक सार्थक कदम बढ़ा रहे हैं। कलेक्टर कोचर ने कहा समाज के सभी वर्गों से जब सहयोग मिलता है तो विकास की आधारशिला रखी जाती है, इस पर विकास की पटकथा लिखी जाती है। इसी प्रकार के सहयोग की मुझे उम्मीद है, लगातार अभियान चलता रहेगा। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा इस अभियान में जिला प्रशासन का बढ़-चढ़ कर सहयोग दें।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..