दमोह : 17 मई 2024जिला चिकित्सलय दमोह में हितग्राही मूलक नवाचार को अमल में लाया जा रहा है। इस सबंध में सिविल सर्जन डॉकटर राजेश नामदेव ने बताया बीमार आदमी को त्वरित उपचार मिले, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइन में न लगना पड़े,इसलिये अपना एंड्राइड फ़ोन लाइये,आभा आई डी बनाइये,क्यू आर कोड स्कैन करिए,और मिनटों में अपनी पर्ची प्राप्त कीजिये।इसी सबंध में आर एम ओ डॉ विशाल शुक्ला ने बताया नई व्यवस्था के अनुसार आप अपने एंड्राइड फ़ोन पर आभा एप्प डाउनलोड कीजिये। अपना आभा आई डी बनवाइये। जिला चिकित्सालय के ओ पी डी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगे क्यू आर कोड स्कैन कीजिये आधे से एक मिनट के अंदर बिना कोई जानकारी दिए अपनी पर्ची प्राप्त की जा सकती हैं
जिला चिकित्सालय दमोह में ओ पी डी में लाइन में लगने की जरूरत नही आभा आई डी के माध्यम से मिल सकती हैं सुविधा…


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..