आवारा निराश्रित गायों /पशुओं को गौशाला में भेजने की कार्रवाई के तहत अभी तक कुल 253 पशुओं को गौशालाओ में भेजा गया
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले के आवारा निराश्रित गायों /पशुओं को गौशालाओ में भेजने की कार्रवाई निरन्तर की जा रही है। इस संबंध में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग दमोह ने बताया अभी तक कुल 253 आवारा गौवंश गौशालाओं में भेजा गया है। जिसमें दमोह नगर पालिका द्वारा 112, नगर पालिका हटा द्वारा 16, नगर पालिका पटेरा द्वारा 05 एवं जनपद पंचायत बटियागढ़ द्वारा 120 नग आवारा गौवंश को गौशालाओ में भेजा गया है।
उन्होंने बताया इसी क्रम में आज नगर पालिका दमोह द्वारा 10 नग, नगर पालिका पटेरा द्वारा 05 नग गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट किया गया।
—000—


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..