जो खास सरकारी कार्यालय हैं समय पर नहीं खुलते हैं या संबंधित जिम्मेदार अनुपस्थित रहते हैं, तो इसकी जानकारी हेल्पलाइन नम्बर पर दें-कलेक्टर कोचर
दमोह : 18 जून 2024
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है जो खास सरकारी कार्यालय है जिसमें आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल, राशन की दुकान और स्कूल इन से संबंधित कई बार लोगों से शिकायतें आती हैं कि यह समय पर नहीं खुलते हैं और यहां पर जो संबंधित जिम्मेदार लोग हैं वह अनुपस्थित रहते हैं। इसका एक टाइम टेबल हम आप सभी के लिए डाल रहे हैं, यदि आपको कहीं जानकारी प्राप्त होती है कि यह समय पर नहीं खुल रहे हैं या इसमें संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति जिन्हें आना चाहिए, वे नहीं आ रहे हैं तो दमोह हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 पर बताइए ताकि हम इसका निरीक्षण कर सके और इसकी जांच करके ऐसे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें, ताकि जो हमारे स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ियां, स्कूल और राशन की दुकाने है वे जनता को वे सेवाएं दे सकें जिनके लिए उन्हें बनाया गया है।
कलेक्टर कोचर ने सभी से आग्रह करते हुए कहा यदि कोई स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और राशन की दुकान बिल्कुल समय पर खुलते है तो उनके बारे में भी हमें बताएं ताकि हम ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर सके, उनको रिकॉग्नाइज कर सकें। इसके अलावा शराब की दुकानों के बारे में भी डालेंगे की कितने बजे वे बंद हो जाना चाहिए, ताकि उस समय के बाद यदि आपको कोई शराब की दुकान चलते हुए मिलती है, तो हमें अवश्य बताएं, हम ऐसे प्रकरणों में आवश्यक रूप से कार्रवाई करेंगे। यह भी हम जल्दी ही सोशल मीडिया पर आपको डालने जा रहे हैं।


More Stories
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..