दमोह : दमोह जिले के जबेरा में रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के आभार सह उपहार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित लाड़ली बहनों को उपहार दिये। इसके पूर्व रक्षाबंधन की थीम पर सावन उत्सव पर केंन्द्रित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में किये गये साज-सज्जा युक्त झूलों के पास जाकर लाड़ली बहनो को झूला झुलाया।
लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के बीच पहुंचकर अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और उन्हें आभार पाती तथा शुभकामनायें दी।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..