पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बल द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14/08/24 को ज़िला दमोह पुलिस द्वारा तिरंगे के प्रति जनजागरूकता हेतु तिरंगा रैली निकाली गई। प्रातः 09:30 बजे श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह ने हरी झंडी दिखा कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रैली को रवाना किया जो नगर के प्रमुख चौराहों किल्लाई नाका-तीन गुल्ली चौराहा-स्टेशन चौराहा-राय तिराहा-घंटाघर-धगट चौराहा-यसवंत तिराहा-पठानी मोहल्ला-गढी मोहल्ला- टाकीज तिराहा-घंटाघर चौक-अंबेडकर चौक-कीर्ति स्तंभ होते हुए यथा स्थान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रैली का समापन हुआ।
तिरंगा रैली में श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक दमोह, संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह, रक्षित निरीक्षक हेमंत बरहैया, थाना प्रभारी यातायात दलबीर सिंह मार्को, निरी. आनंद सिंह, निरी. रावेंद्र बागरी, निरी. आर ए सोनकर, निरी अमित गौतम, निरी अमित मिश्रा, सूबेदार अभिनय साहू सहित रक्षित केंद्र दमोह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना कोतवाली – दमोह देहात यातायात अजाक का पुलिस बल रैलीमें शामिल हुआ।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..