जागेश्वरनाथ तक पैदल तिरंगा यात्रा
78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प हर घर तिरंगा अभियान के तहत मदद फाउंडेशन समिति दमोह एवं धर्म जागरण के सदस्यो द्वारा स्वामी विवेकानंद चौराहे से बांदकपुर तक पैदल जागेश्वरनाथ दर्शन तिरंगा यात्रा निकाली गई व सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समिति के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने माँ भारती की स्वतंत्रता हेतु त्याग एवं बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीदों को याद कर नमन किया।
इस अवसर पर कमल करोसिया (एन.पी.के स्पोर्ट्स क्लब),राम तिवारी,मयंक वाधवा,रमाकांत मिश्रा,पुष्पेंद्र ठाकुर, अरुण सोनी,ओशो पंडित, सहित अनेक लोगो की उपस्थिति रही ।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..