लोकसभा सांसद राहुल सिंह लोधी ने निरीक्षण उपरांत मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य संबंधी समीक्षा बैठक ली..
दमोह – आज लोकसभा दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दमोह में निर्मित हो रहे नए मेडिकल कॉलेज स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य संबंधी समीक्षा बैठक ली। एवं समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो व अधिकतम स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए। श्रमिकों का ई.पी.एफ, ई.एस.आई.सी. श्रम विभाग में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चिकित्सा शिक्षा के लिए आने वाले वाले विद्यार्थियों को सभी फैकल्टी की व्यवस्था हो। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी जी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..