हरदुआ जामशा में ग्राम वासियों की टोली ने स्कूल प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की..
ग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने रैली निकाल कर जन-जन को जागरूक किया गया दिया गया स्वच्छता का संदेश..
दमोह : 20 अगस्त 2024
तहसील बटियागढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ जामशा में फैली हैजा बीमारी के बाद ग्राम के युवकों और समस्त ग्राम वासियों ने भी अब जन स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य को केंद्र बनाकर समस्त ग्राम को स्वच्छ बनाने हेतु मोर्चा संभाल लिया हैं। इसी के तहत आज मंगलवार को समस्त ग्राम वासियों ने स्कूल प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल प्रांगण को प्लास्टिक मुक्त एवं आस-पास सड़को की साफ़-सफाई की गई। साथ ही ग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु नारे लगाकर जन-जन को जागरूक किया गया। इस ग्राम के युवाओं में अपने गांव को साफ-सुथरा और सुंदर बनानें का संकल्प लेकर स्व-प्रेरणा से काम कर रहे हैं। ज्ञात हो कि ग्राम में फैली गंदगी से गांव में गत दिनों हैजा बीमारी फैली थी। गांव वालो ने जाना गंदगी ही बीमारी का मूल हैं, तबसे वे सब मिलकर साफ-सफाई में जुट गये हैं और गांव वालों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
ग्राम हरदुआ जामशा के युवाओं में स्वच्छता के प्रति जोश और उत्साह हैं। पहले और अब में गांव का नजारा बदला हुआ हैं। इन युवाओं ने संकल्प लिया हैं अब गांव को गंदगी से दूर कर स्वच्छ और सुंदर गांव बनाना हैं। युवाओ का संकल्प निश्चित ही बटियागढ़ जनपद क्षैत्र ही नहीं पूरे जिले के लिए मिशाल बनेगा।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..