विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री के आग्रह पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया जरूरतमंद को रक्तदान
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष अमित गोलू बजाज ने पंडित राम मिश्रा एवं विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा के आग्रह पर जरूरतमंद मरीज देवकीनंदन ठाकुर उर्फ नंदन ठाकुर बांसा बालो को जिला अस्पताल दमोह पहुंचकर किया A+ रक्तदान कर जान बचाई।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज गोलू ने आमजन से आव्हान करते हुए कहा है कि हर व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि आप तीन माह में रक्तदान करते हैं तो उससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा है कि भविष्य में जिस किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता हो तो वह पहले अपने परिवार के व्यक्ति के लिए रक्त समूह देख लें और जब परिवार में किसी व्यक्ति का रक्त समूह नहीं है। तब उनके में और मेरी पूरी टीम समर्पण भाव के साथ खड़ी हुई है।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..