दमोह : आबकारी विभाग दमोह द्वारा जबलपुर नाका स्थित कुचबंदिया मुहल्ले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की एवं 400 लीटर महुआ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया। कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण धारा 34(1)( क) (च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 42 हजार 500 रुपये है। उपरोक्त कार्यवाही में अनुरोध सेन आबकारी उपनिरीक्षक, सुरेश कुमार गौंड आबकारी उपनिरीक्षक एवं आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडे, हरिसिंह घुरैया, कुलदीप कटारे, अरविंद जाटव, भूपति सिंह एवं महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता, मेघा अहिरवार, नगर सैनिक धर्मेंद्र सहयोगी रहे।
आबकारी विभाग दमोह द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई कार्यवाही..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..