दमोह : छिन्दवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में रहने वाले अज्ञात बालक की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया। जब असलाना कोपरा रेलवे ट्रेक पर आर.पी.एफ. आरक्षक को अज्ञात बालक घायल अवस्था में मिला। अज्ञात बालक को जब आरक्षक के द्वारा ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। तब वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। अस्पताल के चिकित्सकों ने कैज्युलटी में बालक की जांच की और पाया कि उसके सिर पर चोट की वजह से उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। चिकित्सकों ने तुरंत कार्यवाही की और बालक के सिर में टांके लगाए। कुत्ते के काटने की जानकारी मिलने पर चिकित्सक द्वारा रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए गए। ताकि बालक को किसी भी तरह का नुकसान न हो। बालक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे पी.आई.सी.यू. में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सीय स्टॉफ की देखरेख में ईलाज किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय ने बताया अब बालक पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका ईलाज चल रहा है। आर.पी.एफ. और चिकित्सा स्टॉफ की मदद से बालक का स्वस्थ्य है। आज बालक के परिजनों के बारे में जानकारी लगने पर उसका संपर्क विडियों कॉलिंग के जरिए पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों से कराया गया। बालक परिजनों से संपर्क कर खुश है। उसने अपने परिजनों की पहचान कर ली है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..