दो ऑटो से 16 हजार रुपए का चालान किया गया
दमोह : 10 सितम्बर 2024
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत परिवहन और यातायात विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा हैं। परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया दो ऑटो से 16 हजार रुपए का चालान किया गया। उन्होंने कहा यह कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।
13 सितंबर को होगी कांग्रेस किसान न्याय यात्रा की बैठक
दमोह – जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 13 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन होगा जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जन, समस्त पदाधिकारी, विधानसभा एवं लोकसभा के प्रत्याशी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों आदि सहित बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हर्ष यादव एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नचंद जैन ने सभी कांग्रेस जनों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की। उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यालय प्रभारी आशीष पटेल ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..