दमोह के गैसाबाद में पिकअप एवं ऑटो की टक्कर हो जाने से घायल हुए तीन व्यक्तियों को डायल-100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया..
दमोह के थाना गैसाबाद क्षेत्र में हटा रोड पर एक पिकअप और ऑटो का एक्सिडेंट हो गया है जिसमें 03 व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 11-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गैसाबाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक भूपेन्द्र पटेल तथा पायलेट जीतेन्द्र दुबे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पिकअप एवं सवारी ऑटो की आपसी टक्कर हो जाने से ऑटो में सवार जय कुमार साहू उम्र 22 वर्ष, पिता मंगू साहू उम्र 50 वर्ष निवासी खमरगौर तथा ऑटो चालक धीरु वर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी सेमरिया जिला पन्ना घायल हो गये थे। थाना गैसाबाद से पुलिस स्टाफ सउनि जागेश्वर साहू, आरक्षक शिवम तिवारी, आरक्षक उमेश ठाकुर तथा डायल-112/100 जवानों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल हटा पहुँचाया गया।


More Stories
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..