मूक पशु की बचाई जान- तहसीलदार की संवेदन शीलता
दमोह : 17 सितम्बर 2024
जीव दया से बड़ा कोई धर्म नही है, यही सच्ची मानव सेवा है। आज ऐसा ही वाकया देखने मिला जब भीड़-भाड़ के दौरान बजरिया वार्ड नंबर 01 दमोह में एक कुत्ते के ऊपर से एक वाहन गुजर जाने से कुत्ते के गले की हड्डी टूट गई एवं वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया। कुछ लोगो ने इसकी जानकारी तहसीलदार मोहित जैन को दी, तहसीलदार श्री जैन ने उस मूक पशु के प्रति अपनी संवेदन शीलता का परिचय देते हुए 1962 कॉल सेंटर पर कॉल किया, तो कॉल सेंटर वालो ने बताया की आने में 02 बज जायेगें, अभी हम लोग बाहर आए है, उसके बाद तहसीलदा श्री जैन ने पटवारी अभिनंदन जैन से किसी एनजीओ से संपर्क करने को कहा, एनजीओ उपलब्ध न होने पर विटनरी को कॉल कर डॉक्टर को बुलाकर कुत्ते को इंजेक्शन आदि लगवाए। इसके बाद नगरपालिका की गाड़ी बुलवाकर कुत्ते को पशु अस्पताल भिजवाया एवं विटनेरी डॉक्टर को फोन कर आवश्यक चिकित्सा करने हेतु निर्देशित किया। त्योहारों की इतनी व्यवस्तता के बाबजूद प्रशासन की ऐसी संवेदन शीलता कम ही अधिकारियों में देखने मिलती है।


More Stories
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..