दमोह के थाना गैसाबाद क्षेत्र में मोटर साइकिल में साड़ी फंस जाने के कारण घायल हुए दंपति को डायल-100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया
दमोह के थाना गैसाबाद क्षेत्र के नकटी गाँव में एक मोटरसाइकिल का एक्सिडेंट हो गया है जिसमें पति पत्नी घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 20-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक राधेश्याम परिहार तथा पायलेट पुष्पेंद्र कुशवाह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि महिला की साड़ी पहिये में फंस जाने के कारण मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गयी थी। मोटर साइकिल दुर्घटना में अनीता अहिरवार उम्र 32 साल तथा शिव नन्दन अहिरवार उम्र 35 साल निवासी दमोह घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों द्वारा घायल दंपति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल हटा पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति दमोह से अमानगंज जा रहे थे। डायल 100 जवानों की तत्परता से घायल दंपति को समय पर उपचार मिला।


More Stories
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..
चल समारोह को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट, CCTV कैमरों से रहेगी निगरानी; हुड़दंग और नशा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..