दमोह : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दमोह की 113 वी वार्षिक आमसभा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस असवर पर बैंक के महाप्रबंधक अनुपम खरे, प्रभारी सहायक आयुक्त आर.पी. कोरी एवं बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सेठ एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सभाकक्ष में मौजूद रहे।
वार्षिक आमसभा में बैंक से संबंधित सभी विषयों पर कलेक्टर कोचर द्वारा समीक्षा की गई एवं बैंक को मजबूत एवं सुदृढ बनाये जाने, नियमित सदस्यों को सहकारिता से जोड़ने, जिले में सहकारिता क्षेत्र बढ़ाने हेतु कैम्प का आयोजन करने एवं बैंक का एन.पी.ए. कम करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही इस वर्ष कालातीत ऋण की वसूली करने निर्देशित किया।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..