माल वाहक वाहनों से सवारी ढोने एवं सवारी आटो पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर यातायात पुलिस दमोह की कार्यवाही
दमोह – श्श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के निर्देशन एवं संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के मार्गदर्शन में दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले माल वाहक वाहनों पर लगातार वाहन चौकिंग कर चालानी कार्यवाही की जा रही है।
विवरण
दिनांक 20.09.2024 को नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात द्वारा हटा नाका चौराहा थाना यातायात स्टाफ के साथ माल वाहक भारी वाहनों की चैकिंग कार्यवाही की जा रही थी। चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP 13 ZK 0363 एवं MP 21 G 3089 मालवाहक वाहन में सवारियों का परिवहन करते पाया गया। मौके पर वाहन चालकों से वाहनों के वैध दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत नही किये गये। उक्त दोनो वाहनो को थाना यातायात ला कर जब्ती पंचनामा तैयार कर सुरक्षार्थ थाना में खड़ा कराया गया तथा सवारियों को उनके गंतव्य पर भेजा गया। उपरोक्त दोनो वाहनों के प्रकरणों के निराकरण हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्ररकण प्रस्तुत किया जावेगा। साथ ही चैंकिंग के दौरान ऑटो क्रमांक MP 34 R 2435 क्षमता से ज्यादा 10 सवारी बैठाने पर चालानी कार्यवाही कर 2000 रूपये का समन शुल्क बसूला गया।


More Stories
पहले वीडियो पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अब सफाई ठेका कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग..
पितरों के निमित्त 20 वर्षों से अखंड भागवत कथा की परंपरा, मारूताल में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु..
जंगल में भैंस लेने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गोली चलाने का भी आरोप..