दमोह। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में आगामी नवंबर माह में दमोह में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार व स्वदेशी खान पान स्वदेशी कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. जिसमें स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जायेगी. स्वदेशी मेला समिति का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ व विभिन्न विधाओं में पारंगत लोग शामिल हुए. स्वदेशी मेला समिति की संयोजक डॉ सोनल राय को बनाया गया है और सह संयोजक श्रीमती राधिका राहुल सिंह,डॉ मोनिका पालीवाल, श्रीमती सीमा जाट,श्रीमती ऋतु अग्रवाल,डॉ प्रिया खरे,श्रीराम पटेल, युवराज कुसमरिया,सौरभ दुबे को बनाया गया है. बैठक में जिला प्रचारक भईयन जी, मनोहर पथरोल, राजकुमार पटेल, चंद्रभान, डॉ ओमपाल सिंह, रवि वर्मन, राजीव अयाची, कृष्णा पटेल,कणाद खरे, राकेश, रज्जू दुबे, लखन, विक्रम साहू, अभिनव यादव उपस्थित रहे.
स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा नवंबर माह में स्वदेशी मेले के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न..


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..