तहसील मैदान पर समरसता कार्यक्रम सोमवार को
दमोह। स्वावलंबी भारत अभियान के तहत नगर के तहसील मैदान में आयोजित किए जा रहे 11 दिवसीय स्वदेशी मेले के पूर्व सोमवार को आयोजन समिति द्वारा समरसता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मेला परिसर में सर्वधर्म सद्भाव और समरसता के लिए आराधना की जाएगी। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे सिक्ख समाज द्वारा अरदास की जाएगी, इसके पश्चात 11 बजे से भक्तें, दोपहर 2 बजे जैन समाज द्वारा भक्तांबर पाठ, शाम 5 बजे भजन और शाम 6 बजे, गणेश अथर्व शीर्ष, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। समरसता कार्यक्रम समिति की ओर से डॉ. मोनिका पालिवाल, श्रीमति स्मिता शेन्डे, श्रीमति मंजू राजपूत,श्रीमति शुभ्रा जैन, श्रीमति नीता मिश्रा ने सभी से समरसता आयोजन में उपस्तिथि की अपील की है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..