लायंस क्लब ने युवा प्रतिभा और वरिष्ठ रंगकर्मी का किया गया सम्मान
दमोह। लायंस क्लब दमयंती नगर दमोह इकाई द्वारा संस्था द्वारा अपनी सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों को लेकर युवा प्रतिभा का सम्मान किया गया। इसको लेकर नगर की युवा लोक गायिका दीक्षा सेन का सम्मान करते हुए उन्हें संस्था की ओर से हारमोनियम भेट किया गया।

वही नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव अयाची का भी सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दमोह में होने वाले स्वदेशी मेला के आयोजन में लोगों को सम्मिलित होने की अपील मेला के प्रान्त संगठन मंत्री प्रजातंत्र गंगेले , प्रांत समन्वयक कपिल मलैया द्वारा की गई। इस दौरान लायंस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा , सचिव बृजेंद्र राठौर ने लायंस क्लब के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। आयोजक अक्षय सचदेवा ने सभी को आभार ज्ञापित किया।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..